Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ढ़ में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में हुई लीपा-पोती की जांच करेगी केंद्रीय टीम

Share

1820 किमी सड़क की मंजूरी और बनी सिर्फ 196 किमी
रायपुर,16 अप्रैल 2024 (ए)। केंद्र सरकार के अधिकारियों की टीम छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़कों की मलिटी की भी जांच करेंगे. अधिकारी ये भी जानने की कोशिश करेंगे कि किन कारणों से राशि स्वीकृत होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में उक्त योजना के तहत काम इतना धीमा क्यों चल रहा है।
छतीसगढ़ के जिलों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस बीच हुई बारिश ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी है। जिन सड़कों में गड्ढे थे उनमें पानी भर गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है। सड़कों के रूके कामों की वजह को जानने के लिए अब
सेंट्रल से राष्ट्र्रीय गुणवत्ता समीक्षक की एक टीम अगले महीने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाली है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में कुल 1820 किलोमीटर लंबी सड़कें स्वीकृत की गई थी, लेकिन अब तक 196.33 किलोमीटर सड़कों का ही निर्माण पूरा हुआ है। यही कारण है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक सालवे विवेक भाऊराव सरगुजा, रायगढ़ एवं जांजगीर चांपा, राम प्रकाश सिंह कोण्डागांव एवं नारायणपुर, बिमल कुमार टिक्कू बीजापुर एवं सुकमा जिलों का दौरा करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply