Breaking News

रायपुर@विकास उपाध्याय और भूपेश बघेल पर अपनों ने ही फोड़ा लेटर बम

Share


रायपुर,12 अप्रैल 2024(ए)।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल एक बार फिर अपनों से घिर गए हैं। बघेल के खिलाफ एक बार फिर लेटर बम फूटा है। दरअसल राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिठ्ठी लिखी है।
दोनों पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे :राकेश सिंह बैस
बैस ने भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर आरोप लगाया है कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। लोकसभा चुनाव के पहले बघेल एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं।
इससे पहले एआइसीसी मेंबर अरुण सिंह सिसोदिया ने बघेल के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को चिठ्ठी लिखी थी। अब बघेल की शिकायत हाइकमान से की गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply