अंबिकापुर,12 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। अनुसूचित जाति के युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन वर्षों तक संबंध रखने के बाद दूसरी लडक¸ी से शादी तय कर लिया था। इस बीच आरोपी ने युवती से अलग-अलग किश्तों में 2 लाख 30 हजार रुपए भी ले लिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार पांडेय शिवधारी कॉलोनी का रहने वाला है। वर्ष 2020 में इसकी एक युवती से जान पहचान हुई थी। वह शादी का झांसा देकर अक्टूबर 2020 से युवती से बलात्कार कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता से अलग-अलग किश्तों में 2 लाख 30 हजार रुपए भी लिए थे। 31 मार्च 2024 को आरोपी पीडि़ता को शादी करने की बात कह कर बाइक से सरगवां अपने मकान में ले गया और बलात्कार किया। इसके बाद वह शादी करने से इंकार कर दिया और कहा कि मेरी दूसरी लडक¸ी से शादी तय हो गई है। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट 11 अपै्रल को गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(1) (डलू) (77) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur