Breaking News

बिलाईगढ़,@छत्तीसगढ़ी विलन की हादसे में हुई मौत

Share

बिलाईगढ़,11 अप्रैल 2024(ए)। छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलन का रोल निभाने वाले एक्टर सूरज मेहर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर अपनी फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग कर लौट रहे थे तभी हादसे का शि‍कार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार उनकी कार की टक्कर स्कॉर्पियो से हो गई थी। जिसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त वे फिल्म ‘आखिरी फैसला’ की शूटिंग से पैकअप करके निकले थे। अहम बात यह है कि, ओडिशा में उनकी सगाई होने वाली थी। लेकिन इससे सड़क हादसे में उनकी जान चली गई है।
घायलों को बिलासपुर के लिए किया गया रेफर
जानकारी के मुताबिक, घायल होने के बाद एक्टर सूरज मेहर को हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि, इनका बचना मुश्किल है। इस बात को सुनते ही उनके घर वालों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर बनी हुई है। वहीं सड़क दुर्घटना में उनके ड्राइवर आर्य वर्मा और भूपेश पटेल भी घायल हुए हैं। हालांकि यह दोनों बिलाईगढ़ से बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply