Breaking News

खैरागढ़@रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार

Share


खैरागढ़,04 अप्रैल 2024 (ए)।
जिले में एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान में छापामार कार्रवाई कर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से बिल पास करवाने के नाम पर अधिकारी पैसे की मांग कर रहा था।. बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के साथ एसडीओ राजेश मडावे को रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रार्थी ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। प्रार्थी ने बताया कि एसडीओ राजेश मडावे कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज में पैसे की मांग करता था। अंततः परेशान होकर प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की। इसके बाद आज एसीबी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान पहुंच कर छापामार कार्रवाई करते हुए एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया.


Share

Check Also

रायपुर@श्रम विभाग की सेवाओं के लिए तय

Share हुई समय-सीमा,लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचना जारी…रायपुर,05 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने …

Leave a Reply