युवक ने बाइक दौड़ाकर पकड़ा
रायपुर,04 अप्रैल 2024 (ए)।. राजधानी रायपुर में फिर एक कैदी फरार होने का मामला सामने आया है। सेंट्रल जेल में बंद डबल मर्डर के कैदी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से अरोपी फरार हो गया। उसे स्थानीय युवक ने साहस का परिचय देते हुए दोपहिया से दौड़ाकर पकड़ा। डबल मर्डर का आरोपी जिला अस्पताल से लगभग 4 सौ मीटर दूर भाग चुका था। यह घटना आज सुबह सात बजे की है. कैदी के फरार होने का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों पर भी सवाल उठने लगा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur