कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का होगा प्रयास
रायपुर,04 अप्रैल 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ईओडब्ल्यू की टीम ने सेंट्रल जेल रायपुर में बंद आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही अब जमानत पर छूटे आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पहले शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह, और फिर अनवर ढेबर को हिरासत में लिया गया।
10 अप्रैल तक रिमांड पर अरविन्द
ईओडब्ल्यू की टीम ने तीन हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में जेल से जमानत पर छूटते ही ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को हिरासत में ले लिया था। 2 अप्रैल को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद कल शाम जेल से रिहा हुआ था। और एसीबी ने जेल से निकलते ही उसे हिरासत में ले लिया। रात भर पूछताछ के बाद उसे आज दोपहर विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में रिमांड लेने के लिए आवेदन पेश किया गया। एसीबी ने अरविन्द सिंह की सात दिन की रिमांड मांगी। जिस पर बहस के बाद कोर्ट ने पूछताछ के लिए अरविन्द सिंह को 10 अप्रैल तक के लिए रिमांड पर दे दिया है।
अरविंद सिंह के बाद ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर को भी हिरासत में लिया है। अनवर कुछ महीनों से जमानत पर था। बताया जा रहा है कि अनवर को कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से हिरासत में लिया गया। अनवर को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू के कार्यालय में रखा गया है। माना जा रहा है कि उसे कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जायेगा।बता दें कि शराब घोटाले में अरविन्द सिंह एक अहम कड़ी रहा है । वह रकम कलेक्शन के साथ-साथ बोतलों में लगने वाले होलोग्राम युक्त ढक्कन बनाने वाली फर्म का संचालक भी था। वह ईडी की गिरफ्त में आने के बाद से जेल में बंद था।बहरहाल इस मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur