Breaking News

रायपुर,@निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए अजब-गजब चुनाव चिन्ह

Share


रायपुर,29 मार्च 2024 (ए)।
किसी भी चुनाव में राजनीति विशेष रुप से चुनावों में चिन्ह का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसी चिन्ह के जरिए प्रत्याशी वोटरों को अपना चुनाव चिन्ह बता कर रही वोट देने की अपील करते हैं। वहीं मतदान के दौरान वोटर भी प्रत्याशी के नाम से ज्यादा चिन्ह पर भरोसा करता है। क्षेत्रीय पार्टियों के भी अलग-अलग चुनाव चिन्ह होते हैं। इसी कड़ी में निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने 190 चुनाव चिन्ह बनाए हैं।आम चुनाव से लेकर विधानसभा, निकाय और पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ते हैं। चुनाव आयोग ने ऐसे प्रत्याशियों के लिए 190 चिन्ह तय कर रखा है। नामांकन जमा करने के दौरान निर्दलीय प्रत्याशियों को आयोग की सूची के हिसाब से चुनाव चिन्ह को लेकर अपनी पसंद बतानी होती है। इसके आधार पर आयोग निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित करता है। देश में 6 राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय पार्टी के रुप में मान्यता मिलती हुई है। इनमें आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्टि पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस और नेशनल पिपुल्स पार्टी शामिल है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी भी हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply