Breaking News

रायपुर,@विमानन सचिव ने महामाया एयरपोर्ट से उड़ान सेवा संचालन का लाइसेंस सीएम को भेंट किया

Share


रायपुर,16 मार्च 2024 (ए)।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विमानन सचिव पी. दयानंद ने सरगुजा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट को डीजीसीए द्वारा उड़ान संचालन हेतु प्रदत्त लाइसेंस भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा संभाग के साथ ही प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात कहते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विमानन संचालक नीलम नामदेव एक्का, कैप्टन पंकज जायसवाल और संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply