Breaking News

रायपुर,@गबन मामले में निलंबित सीईओ को सरकार ने सहायक परियोजना अधिकारी बनाया

Share

पंकज देव के खिलाफ सिमगा में मामला दर्ज
रायपुर,16 मार्च 2024 (ए)।
10 लाख रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित हुए पूर्व जनपद पंचायत सीईओ पंकज देव को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट के आये फैसले के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे पंकज देव को राज्य सरकार ने बहाली के बाद नयी पोस्टिंग दी है। उन्हे राज्य सरकार ने राजनांदगांव का सहायक परियोजना अधिकारी बनाया है।
पंकज देव के खिलाफ सिमगा में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने शासन से मिले 10 लाख रुपये के गबन के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पूरा मामला दामाखेड़ा में धर्मदास साहब के 625वें प्राकट्य उत्सव के लिए शासन से मिले 10 लाख रुपये के गबन का है। गबन में मदद करने वाले दुर्गेश देवांगन, लिखोराम देवांगन व श्रेयांश देवांगन को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply