अंबिकापुर 16 मार्च 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के चार कुलसचिवों ट्रांसफर किया है। जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुल सचिव विनोद एक्का का भी नाम शामिल है। इन्हें आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर संलग्न कर दिया गया है। वहीं सहायक प्राध्यापक सामाज शास्त्र शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी को प्रभारी कुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का प्रभार दिया गया है। ट्रांसफर से दो दिन पूर्व ही भाजपा नेता आलोक दुबे ने कुल सचिव विनोद एक्का व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से लिखित शिकायत की थी। आलोक दुबे ने पत्र में उल्लेख किया है कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में वर्तमान समय में भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। भ्रष्टाचार में लिप्त इस विश्वविदयालय के कर्मचारी तथा अधिकारी विश्वविद्यालय से बाहर के लोगों से सांठ-गांठ करके शासनादेशों, अध्यादेशी तथा नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन कर रहे हैं। जिससे विश्वविद्यालय का विकास बाधित हो गया है और छात्रों शिक्षकों आम नागरिको जन प्रतिनिधियों में व्यापक असंतोष और निराशा व्याप्त हो गया है। इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव बिनोद कुमार एक्का ने अपने आर्थिक लाभ के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों में अपने पसंद के कर्मचारियों को पदस्थ कर विश्वविद्यालय से बाहर के लोगों से साठ-गांठ करके अपना भष्टाचार का पूरा नेटवर्क स्थापित कर रखा है। कुल सचिव बिनोद कुमार एक्का तथा विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य इंजीनियर रामनिवास गुप्ता ने मिलकर नियम विरुद्ध तरीके से कार्यपरिषद को धोखे में रखकर विश्वविद्यालय के परिनियम व अध्यादेश का उल्लंघन करते हुए कई भ्रष्टाचार किए हैं तथा लाखों रुपये का घोटाला का आरोप है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur