Breaking News

अंबिकापुर,@जमीन विवाद पर भाई की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 01 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। जमीन विवाद भार भाई ने अपने ही भाई के ऊपर टांगी से जनलेवा हमला कर दिया था। इसेस उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
साकिम राम गोड़ पिता साखा राम गोड़ उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम कुदर थाना लुन्ड्रा द्वारा 1 फरवारी को थाना लुन्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 30 जनवरी कों प्रार्थी अपने घर मे खाना पीना खाकर आराम कर रहा था और प्रार्थी का पिता साखा राम गोड़ अपने भाई रविनाथ के घर खाना खाने के लिए गया हुआ था बाद में प्रार्थी का पिता वापस अपने घर आकर खटिया मे सो रहा था, रात मे प्रार्थी का चाचा रविनाथ घर के दरवाजे कों धक्का मारकर खोला और घर मे घुसकर प्रार्थी के पिता पर टंगिया से प्राणघातक वार कर दिया जिससे मौक¸े पर ही प्रार्थी के पिता की मृत्यु हो गई, जो प्रार्थी के देखने पर आरोपी मौक¸े से टंगिया लेकर फरार हो गया। विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकडक¸र पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम रविनाथ गोड़ आत्मज स्व. बोधन राम गोड़ उम्र 60 वर्ष साकिन कुदर थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर जमीन बटवारा की बात कों लेकर वाद विवाद होने पर आवेश मे आकर टंगिया से प्राणघातक वार कर हत्या कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के कजे से घटना मे प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply