रायपुर, 28 जनवरी 2024(ए)। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब असम पहंुंची तब वहां के भाजपा नेताओं ने यात्रा के दौरान जानबुझकर विवाद पैदा करने की कोशिश की। भाजपा की केन्द्र सरकार श्री गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भयभीत है।
यात्रा के दौरान जनसमूह का मिल रहा समर्थन कांग्रेस की नीतियों पर जनमुहर है।
उक्ताशय की जानकारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दी।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आई हुई है। इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का हमें सौभाग्य भी मिला। छत्तीसगढ़ में मैं कल भी रहूंगी। इसके बाद परसो रांची जाऊंगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि कुल 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में यात्रा चलेगी। प्रदेश के 7 जिलों से यात्रा गुजरेगी. असम पहुंचते ही विवाद की स्थिति भाजपा ने पैदा करने की कोशिश की, राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया। इस दौरान छात्रों से भी मिलने नही दिया गया फिर छात्र खुद बाहर आकर राहुल गांधी से मिले।
8 दिन की यात्रा में उनका सहयोग मिला। असम की जनता के दम पर असम में यात्रा सम्पन्न हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 5 स्तंभ है। जिसमें युवा, भागीदारी, नारी, किसान और श्रमिक न्याय है। न्याय का हक मिलने तक राहुल की यात्रा चलेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur