Breaking News

अंबिकापुर@ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दो घायल

Share

अंबिकापुर,19 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे रनपुर बाकीपुर के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अमर सिंह पिता करन साय उम्र 20 वर्ष ग्राम अमदला थाना लखनपुर का रहने वाला था। वह पिछले 4 साल से गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुर मौसी के घर रह रहा था। 18 जनवारी की रात करीब 9 बजे बाइक से राजू तिर्की व सोनू यादव के साथ सजी लेने बटुआबुड़ा जा रहा था। तभी रास्ते में बांकीपुर के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात अमर ङ्क्षसह की मौत हो गई। जबकि सोनू व राजू का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

शंकरगढ़@खबर से नाराज दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोका, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Share बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र का मामला, शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग पत्रकार सुरक्षा …

Leave a Reply