Breaking News

रायपुर,@कांग्रेस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचारों की होगी जांच : मुख्यमंत्री

Share

रायपुर,18 जनवरी 2024 (ए)। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुए तमाम भ्रष्टाचारों की जांच होगी। इसके लिए एक जांच कमेटी भी बनाई जाएगी। इसमें राम वन गमन पथ योजना में भी भ्रष्टाचार की चर्चा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा रवाना होने के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। श्री साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजधानी से रवाना हो गए हैं। उनके साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी जा रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस दूर नजर आ रही वाले सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि,भाजपा ने कभी राम को लेकर राजनीति नहीं की। भगवान राम हमारे आस्था का केंद्र है। सबकी मंशा है कि भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए, लेकिन कुछ लोग और पार्टी है, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया।. मंत्री कश्यप ने कहा कि, आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो तकलीफ उन्हीं को होगी जो अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हैं।. हमारा उनसे आग्रह है कि वो खुले मन से आए. भगवान राम सबके हैं,किसी पार्टी विशेष के नहीं. भगवान राम सबको आशीर्वाद दें।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply