Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रेन के नीचे पटरी पर लेट गया शराबी युवक,परिचालक के सूझबूझ से बची जान

Share

अंबिकापुर,31 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में एक शराबी युवक के अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन के नीचे आ जाने से हडक¸ंप मच गया। युवक ट्रेन की पटरी पर लेट गया था, रेलवे कर्मियों व आरपीएफ के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे चोट आने पर मेडिकल कॉलेज चिकि- त्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। यह घटना शनिवार की रात 8.10 बजे हुई। स्टेशन मास्टर राकेश रंजन ने बताया कि ट्रेन परिचालक संतोष कुमार सिंह ने दूर से ही देख लिया था कि एक युवक पटरी पर लेटा हुआ है, उसने सूझबूझ से ट्रेन रोक युवक की जान बचाई । युवक के लिए परिचालक संतोष कुमार सिंह देवदूत बना, घायल को अस्पताल में उपचार जारी है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply