Breaking News

एमसीबी@ रेल सुविधा के नाम पर जनता को कब तक दिखाएंगे सब्जबाग?

Share


रेणुका सिंह पर गुलाब कमरो का तीखा हमला
-संवाददाता-
एमसीबी,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में रेल सुविधा को लेकर सियासत गरमा गई है, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रेणुका सिंह के रेल सुविधा संबंधी बयान पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें जमकर घेरा है,गुलाब कमरो ने कहा कि चुनाव के समय रेणुका सिंह ने जनता से रेल सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था,लेकिन लगभग तीन साल बीतने को हैं और अब जनता को यह कहकर समझाया जा रहा है कि रेल सुविधा शुरू होने में समय लगता है, आखिर जनता कब तक इंतजार करे? चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करना और सत्ता में आने के बाद समय का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचना कहां तक उचित है? कमरो ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि विधायक जी राज्य के बजट से क्षेत्र के लिए एक भी ठोस काम नहीं करा पा रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार के बजट से होने वाले कार्यों का श्रेय लेने और उनकी बातें करने में पीछे नहीं हैं, उन्होंने कहा,‘दीदी,केंद्र सरकार के कार्यों के लिए क्षेत्र के सांसद जी पर्याप्त हैं। आपको केंद्रीय मंत्री बनने का दिखावा करने की जरूरत नहीं है, पहले यह बताइए कि राज्य के बजट से जनकपुर और पूरे भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र को क्या मिला? क्षेत्र के विकास के लिए आपने कौन-कौन से ठोस कार्य स्वीकृत कराए? जनता को उसका हिसाब दीजिए।
दीदी, अब जनता को गुमराह करना और झूठ बोलना बंद करिए, तीन साल बाद भी रेल सुविधा पर सिर्फ बहानेबाजी क्यों?-पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादों और आज दिए जा रहे बयानों के बीच इतना अंतर क्यों है? क्या जनता ने सिर्फ आश्वासन सुनने और इंतजार करने,और सफाई देने के लिए आपको अपना जनप्रतिनिधि चुना है? उन्होंने कहा कि आप बताए कि रेल सुविधा का चुनावी वादा कब पूरा होगा और भरतपुर-सोनहत के विकास का हिसाब जनता को कब मिलेगा?


Share

Check Also

जशपुरनगर@ जशपुर में 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Share प्रतियोगिता में 12 खेलों में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा,तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित-संवाददाता-जशपुरनगर,07 …

Leave a Reply