Breaking News

एमसीबी@ मेरा वोट,मेरी आवाज’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हुए जागरूक

Share


विवेकानंद महाविद्यालय में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, संजना कश्यप और दिशा लकड़ा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
-संवाददाता-
एमसीबी,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) द्वारा ‘मेरा वोट, मेरी आवाज’ विषय पर निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था।
महाविद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयक शरणजीत कुजूर के निर्देशन तथा आयोजन समिति के प्रभारी रंजीत मणि सतनामी एवं अनुपा तिग्गा के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की संजना कश्यप ने प्रथम एवं बी.ए. पंचम सेमेस्टर के अनिरुद्ध पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की दिशा लकड़ा प्रथम तथा बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के सुनील सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के अधिकार एवं निष्पक्ष चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने ज्ञान और विचारों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक है। इस आयोजन से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व को समझने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरणा मिली। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन एवं निर्णयन में प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार तिवारी,कमलेश पटेल,स्मृति अग्रवाल,भीमसेन भगत,सुनील कुमार गुप्ता एवं पुष्पराज सिंह का योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के कार्यालयीन कर्मचारी मनीष श्रीवास्तव, बी.एल. शुक्ला, सुनीत जॉनसन बड़ा, मीना त्रिपाठी एवं साधना बुनकर सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।


Share

Check Also

जशपुरनगर@ जशपुर में 13 एवं 14 नवंबर को जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Share प्रतियोगिता में 12 खेलों में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा,तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित-संवाददाता-जशपुरनगर,07 …

Leave a Reply