Breaking News

नई दिल्ली@12 साल में 49 करोड़ लोग गरीबी से निकले आर्थिक असमानता भी घटी,6 साल में रोजगार के 13.4 करोड़ मौके बने : पीएम मोदी

Share


नई दिल्ली,01 नवम्बर 2026। पीएम मोदी ने कहा कि 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान देश में अत्यधिक गरीबी की दर 90′ तक कम हुई। मोदी ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गरीबी खत्म करना सरकार के लिए सिर्फ नारा नहीं, बल्कि पक्का संकल्प है। मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 6 साल में रोजगार के 13.4 करोड़ नए अवसर बने हैं। यह संख्या कामकाजी उम्र की आबादी में हुई बढ़ोतरी से करीब दोगुनी है। उन्होंने देश में आर्थिक असमानता कम होने की बात भी कही। प्रधानमंत्री ने ये आंकड़े इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा किए। वर्ल्ड बैंक ने अक्टूबर में ‘इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ नाम से रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1′ थी, जो 2023 में घटकर 2.6′ रह गई। मोदी ने कहा कि वर्ल्ड बैंक के मुताबिक भारत में दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी कम हुई है। उन्होंने आर्थिक असमानता मापने वाले गिनी इंडेक्स का भी जिक्र किया।


Share

Check Also

चंडीगढ़@पंजाब में बोले अमित शाह…राहुल गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

Share चंडीगढ़, 01 नवंबर 2026। गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी …

Leave a Reply