Breaking News

बैकुंठपुर (कोरिया)@ प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की अहम बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार से लेकर पत्रकारों के अधिकारों तक बनी रणनीति

Share


कोरिया जिले की नवीन कार्यकारिणी के गठन और ब्लॉक स्तर पर संगठन मजबूत करने पर बनी सहमति, अधिमान्यता एवं विज्ञापन वितरण की विसंगतियों को लेकर रायपुर में सौंपा जाएगा ज्ञापन

  • राजन पाण्डेय-
    बैकुंठपुर (कोरिया),01 नवम्बर 2026(घटती-घटना)।
    पत्रकारों के अधिकारों,सुरक्षा,सम्मान और कल्याण के लिए कार्यरत प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बैकुंठपुर स्थित विश्राम गृह में संगठन के संस्थापक मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,बैठक में कोरिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया,इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता एवं संदीप की विशेष उपस्थिति रही,बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्ययोजना, जिले में संगठन के विस्तार तथा पत्रकारों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
    जिले में संगठन विस्तार और नवीन कार्यकारिणी के गठन पर जोर
    बैठक का प्रमुख उद्देश्य कोरिया जिले में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करना तथा नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन करना रहा,इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसकी जमीनी सक्रियता और सदस्यों के बीच आपसी समन्वय से निर्धारित होती है, इसी उद्देश्य से जिले के सभी ब्लॉकों में संगठन का विस्तार करने तथा सक्रिय एवं समर्पित पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया,बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि संगठन को केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों तक भी पहुंचाया जाए,ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पत्रकारों की स्थानीय समस्याओं को संगठित तरीके से जिला एवं प्रदेश स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा,नवीन कार्यकारिणी के गठन के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा और कार्यगत गति प्रदान करने पर भी मंथन हुआ।
    पत्रकारों की अधिमान्यता औरविज्ञापन वितरण का मुद्दा उठा
    बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। विशेष रूप से पत्रकारों की अधिमान्यता (एक्रिडिटेशन) की प्रक्रिया,उसके नियमों एवं पात्रता से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों तथा जनसंपर्क विभाग के माध्यम से समाचार-पत्रों और पत्रकारों को मिलने वाले विज्ञापनों के वितरण में पारदर्शिता का विषय प्रमुखता से सामने आया,पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे अनेक पत्रकारों को विभिन्न प्रक्रियागत समस्याओं का सामना करना पड़ता है,वहीं विज्ञापन वितरण की व्यवस्था भी ऐसी होनी चाहिए, जिसमें पात्रता, पारदर्शिता और समान अवसर के सिद्धांतों का
    पालन हो,पत्रकारों के हितों से जुड़े इन विषयों को संबंधित विभागों एवं शासन के समक्ष मजबूती से रखने की आवश्यकता पर सहमति जताई गई,बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को लेकर संगठन आगामी दिनों में क्रमबद्ध तरीके से पहल करेगा, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकल सके।
    रायपुर में ज्ञापन सौंपने की तैयारी,सदस्यों को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां
    बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों के अंतर्गत राजधानी रायपुर में प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई,पत्रकारों की अधिमान्यता,विज्ञापन वितरण में पारदर्शिता तथा अन्य महत्वपूर्ण मांगों को शामिल करते हुए संबंधित विभागों एवं शासन का ध्यान आकृष्ट कराने की कार्ययोजना तैयार की गई,इस कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक जिम्मेदारियां निर्धारित करने पर चर्चा हुई,पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय संगठित और लोकतांत्रिक तरीके से संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाना जरूरी है, रायपुर में प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम इसी दिशा में संगठन का एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
    जिलाध्यक्ष सम्वर्त कुमार रूप ने पत्रकारों से एकजुटता की अपील की
    बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सम्वर्त कुमार रूप ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकारों के बीच एकजुटता और आपसी सहयोग बेहद जरूरी है, उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है,जब प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभाए, उन्होंने स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    प्रदेश उपाध्यक्ष राजन पाण्डेय ने प्रदेश स्तर पर चल रहे प्रयासों की दी जानकारी
    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन पाण्डेय ने अपने संबोधन में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी,उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है,इसके बावजूद अनेक पत्रकारों को अपने कार्यक्षेत्र में विभिन्न प्रकार की समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,उन्होंने कहा कि पत्रकारों की अधिमान्यता,विज्ञापन संबंधी विसंगतियों, सुरक्षा,सम्मान और कल्याण जैसे विषयों पर संगठन को मजबूती के साथ अपनी आवाज उठानी होगी,इसके लिए आवश्यक है कि जिला और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें,उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं,बल्कि पत्रकारिता से जुड़े प्रत्येक साथी के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।
    संस्थापक मनोज पाण्डेय ने कहा…पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए संगठन प्रतिबद्ध
    बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संस्थापक मनोज पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की स्थापना का मूल उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा,उनकी सुरक्षा,सम्मान और कल्याण के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है,पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत साथियों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाना और उनके समाधान के लिए शासन-प्रशासन तक प्रभावी पहल करना संगठन की प्राथमिकता है, उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संकलन और प्रकाशन तक सीमित नहीं है,बल्कि यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले पत्रकारों को भी सम्मानजनक कार्य वातावरण, सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण मिलना चाहिए,उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें,उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन पत्रकारों के हक और सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Check Also

एमसीबी/मनेंद्रगढ़@ परमिट की होड़ में यात्रियों की जान जोखिम में?दस-दस मिनट के अंतराल पर बस संचालन के आरोप

Share दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की परमिट व्यवस्था कठघरे में,समय-सारिणी की समीक्षा की मांग…यात्री …

Leave a Reply