Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा-11 ने बलसेड़ी को 1-0 से हराकर जीता संभाग स्तरीय फुटबॉल खिताब

Share


विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपए की राशि

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मुकाबला सरगुजा इलेवन और बलसेड़ी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सरगुजा इलेवन ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल के साथ गोल करने के प्रयास किए। इसी दौरान सरगुजा इलेवन ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में बलसेड़ी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अंततः सरगुजा इलेवन ने मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता की विजेता सरगुजा इलेवन को 51 हजार रुपए और उपविजेता बलसेड़ी को 31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। स्व. जगन्नाथ दुबे की स्मृति में उनके पुत्र जगदीश प्रसाद दुबे ने स्मृति चिह्न और कप प्रदान किए। व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द मैच सरगुजा इलेवन के नील भूषण,बेस्ट गोलकीपर नाइस क्लब बलसेड़ी के चंद्र, बेस्ट स्कोरर सरगुजा इलेवन के उचित मरकाम,बेस्ट मिडफील्डर नाइस क्लब बलसेड़ी के रमेश और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सरगुजा इलेवन के कृष को दिया गया। बेस्ट ग्रामीण टीम का पुरस्कार फुटबॉल क्लब धरमपुर और फुटबॉल क्लब कोटिया को प्रदान किया गया।
फाइनल के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज थे। विशिष्ट अतिथि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह,जितेंद्र सोनी,विकास पांडेय सहित फुटबॉल संघ के पदाधिकारी और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी/मनेंद्रगढ़@ परमिट की होड़ में यात्रियों की जान जोखिम में?दस-दस मिनट के अंतराल पर बस संचालन के आरोप

Share दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की परमिट व्यवस्था कठघरे में,समय-सारिणी की समीक्षा की मांग…यात्री …

Leave a Reply