Breaking News

अम्बिकापुर@ज्ञानेश कुमार और भाजपा के कथित गठबंधन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,गांधी चौक पर गूंजे नारे

Share


दिल्ली की महारैली के समर्थन में जिला मुख्यालय पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता,गांधी प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित महारैली के समर्थन में सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा के कथित गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में उन कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर विरोध दर्ज कराया,जो दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल नहीं हो सके। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा भाजपा के साथ कथित गठजोड़ के विरोध में नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव एवं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विनित विशाल जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश से तानाशाही समाप्त करने और लोकतंत्र की स्थापना के संघर्ष में लगातार जुटा रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। दिल्ली की महारैली के समर्थन में जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
इस दौरान श्रीमती मधु दीक्षित,लोकेश कुमार, जमील खान,गुरुप्रीत सिद्धू,लूकस एक्का,चंद्रप्रकाश सिंह,निकी खान,प्रीति सिंह,मालती सिंह,विष्णु सिंहदेव, मो.इमरान,तृप्तराज धंजल,अली सोहेल,तीरथ चौधरी, नवनीत तिवारी,मो.मुनव्वर खान,शुभेंदु घोष,देवेश त्रिपाठी,चंचला सांडिल्य,मो.फरहान,विशासिन्हा, देविका सिंह,प्रणय बोस,संतोष गुप्ता,छन्नू राम राजवाड़े,मो.इरफान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी/मनेंद्रगढ़@ परमिट की होड़ में यात्रियों की जान जोखिम में?दस-दस मिनट के अंतराल पर बस संचालन के आरोप

Share दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की परमिट व्यवस्था कठघरे में,समय-सारिणी की समीक्षा की मांग…यात्री …

Leave a Reply