Breaking News

अम्बिकापुर@मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा की तैयारी, शासन ने मांगे सुझाव

Share

छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप जारी, 30 नवंबर तक ईमेल से दे सकेंगे सुझाव

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। मीडिया कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया है। इसके साथ ही योजना को प्रभावी और उपयोगी बनाने के लिए मीडिया जगत से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।
जनसंपर्क विभाग के अनुसार योजना का प्रारूप 1 नवंबर 2026 से विभागीय वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। मीडिया कर्मी योजना के प्रावधानों, पात्रता और इसके क्रियान्वयन से संबंधित अपने सुझाव 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से भेज सकेंगे।
इसके लिए शासन ने chhattisgarhmediakarmi@gmail.com ईमेल आईडी जारी की है। सुझाव भेजने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया है। मीडिया कर्मी अक्सर समाचार संकलन, रिपोर्टिंग और अन्य व्यावसायिक दायित्वों के दौरान जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा की यह पहल उनके और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अब योजना के प्रारूप पर मिलने वाले सुझावों के आधार पर इसके प्रावधानों और क्रियान्वयन को अधिक व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जाने की उम्मीद है।


Share

Check Also

एमसीबी/मनेंद्रगढ़@ परमिट की होड़ में यात्रियों की जान जोखिम में?दस-दस मिनट के अंतराल पर बस संचालन के आरोप

Share दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की परमिट व्यवस्था कठघरे में,समय-सारिणी की समीक्षा की मांग…यात्री …

Leave a Reply