Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण देख सरगुजा पुलिस ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

Share


डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में हुआ आयोजन,पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकतानगर (केवडि़या) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की गूंज सरगुजा पुलिस के बीच भी सुनाई दी। रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों और जवानों ने राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान पुलिस बल ने देश की आंतरिक सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के भव्य समारोह का ऑनलाइन प्रसारण रक्षित केंद्र में सामूहिक रूप से देखा गया। परेड में विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस टुकडि़यों के अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति के प्रदर्शन को देखकर उपस्थित जवानों ने राष्ट्रीय गौरव का अनुभव किया। लाइव प्रसारण के बाद डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक जवान को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की वास्तविक ताकत है।


Share

Check Also

एमसीबी/मनेंद्रगढ़@ परमिट की होड़ में यात्रियों की जान जोखिम में?दस-दस मिनट के अंतराल पर बस संचालन के आरोप

Share दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की परमिट व्यवस्था कठघरे में,समय-सारिणी की समीक्षा की मांग…यात्री …

Leave a Reply