पिल्खा शिव सेवा समिति मोरभंज का गठन,नरेश मलिक अध्यक्ष और राम भरोस बनाए गए सचिव
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता की दिशा में पहल करते हुए 1 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे मोरभंज में बैठक आयोजित कर पिल्खा शिव सेवा समिति मोरभंज का गठन किया गया। बैठक में क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से पिल्खा पहाड़ पर भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा स्थापित करने तथा मोरभंज डेम के समीप भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर प्रस्तावित शिव मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन भी किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने और निर्माण कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। बैठक के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। समिति के गठन के दौरान सर्वसम्मति से नरेश मलिक को अध्यक्ष, राम भरोस को सचिव, कमलेश सोनी को कोषाध्यक्ष तथा हीरोदास और संजीत सरकार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संजय दास को सह सचिव, कमलकांत सेन को सह कोषाध्यक्ष तथा शर्मिला मलिक को महिला प्रभारी मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पप्पू विश्वास,अनिमेष दास,अनिमेष हालदार,गणेश मलिक,विजयानंद राय,शिवरतन,मनमत विश्वास,तपन विश्वास,सोनूदास, राजूदास बाबू,संजय मंडल,देवब्रत बछाड़,तेजिंदर सिंह अरोड़ा,विकास श्रीवास्तव,राजेश रावत,प्रमोद चौधरी बागर,शिवदास,आयुषदास शिवदास, रोहित दास वंशदास,अनिरुद्ध जिगर, द विश्वास,शर्मिला मलिक,आरती मलिक,ललिता मलिक,संजूदास एवं राखीदास सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। समिति के गठन और मंदिर निर्माण की पहल को क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur