Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च

Share


नड्डा बोले-आज के दिन सिखों का नरसंहार हुआ,राहुल अपनी राजनीति के लिए शहीदों को भूले


नई दिल्ली,01 नवम्बर 2026। इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा ने दिल्ली समेत देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला। दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर तक करीब एक किमी लंबा मार्च निकाला गया। इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवार, सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ रैली के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना है। 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी हिंसा हुई थी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने हरियाणा के रोहतक में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस की विरासत है। ये वोट चोरी भी करते हैं और जनता के वोट का अपमान भी करते हैं। राहुल गांधी विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं। केद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज सिख विरोधी हिंसा के पीडि़तों को याद करना चाहिए था लेकिन राहुल गांधी उन्हें भूलकर रामलीला मैदान में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
नवीन का आरोप- राहुल विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे : नितिन नवीन ने कहा- राहुल गांधी विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं। वे विदेशी ताकतों के इशारे पर देश के लोकतंत्र को चुनौती देना चाहते हैं। देश की 140 करोड़ जनता देख रही है, उसे मालूम है कि ये कौन लोग हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने विदेशों में अराजकता फैलाई। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि सत्ता बदल देंगे। अरे ये जनता के वोट से बनी सरकार है, इसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।

नितिन नवीन बोले- विपक्ष ने जनादेश का अपमान किया
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रोहतक में कहा- ये पदयात्रा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है। लोग पूछते हैं कि दिल्ली से लेकर ज्यादातर राज्यों में आपकी सरकार है, तो लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्यों पड़ी? जब ऐसा विपक्ष हो, जो जनादेश का अपमान करता हो, तब जनता के साथ सड़कों पर लोकतंत्र की आवाज बनकर उन्हें चुनौती देने का काम एनडीए का कार्यकर्ता करता है।
हिमाचल प्रदेशः शिमला में असम ष्टरू हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में मार्च
हिमाचल प्रदेश के शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च के लिए शिमला में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इसका समापन चौरा मैदान में एक रैली में होगा।
नड्डा बोले- राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं
जेपी नड्डा ने कहा कि त्योहारों का सीजन है। साल भर व्यापारी इंतजार करते हैं कि त्योहारों में दो पैसे कमाई होगी। लेकिन राहुल को इनकी परवाह नहीं। ष्टभ्ढ्ढ ने चार-चार बार उन्हें चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई कि इतना बड़ा प्रदर्शन मत करिए लेकिन राहुल के तमाशे के कारण 10 हजार करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कारण उनका धंधा बंद हो गया है। इंडिया ब्लॉक के भाइयों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप भी इस पाप में साझेदार है। क्या आप भाजपा से नफरत करते करते देश की जनता से भी नफरत करने लगे हैं। नड्डा ने कहा कि राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। क्या यही आपका एजेंडा है। भारत की जनता आपके झांसे में नहीं आएगी। आप दिल्ली के व्यापारियों का हिसाब देने से नहीं बच सकते।
नड्डा बोले- गांधी परिवार ने आज तक सिखों से माफी नहीं मांगी
जेपी नड्डा ने कहा कि आज के दिन कांग्रेस के गुंडों ने हमारे बेगुनाह सिपाहियों का कत्लेआम किया था। हजारों बहनें विधवा हो गईं थीं। गांधी परिवार ने आज तक सिख परिवार से दिल से माफी तक नहीं मांगी। राहुल ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। जब उन शहीदों और पीडि़तों को याद करना चाहिए था, तब राहुल रामलीला मैदान में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।


Share

Check Also

चंडीगढ़@पंजाब में बोले अमित शाह…राहुल गांधी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

Share चंडीगढ़, 01 नवंबर 2026। गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी …

Leave a Reply