Breaking News

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share


बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सोमवार को आदेश जारी कर 38 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में निरीक्षक,उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक,प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। तबादला किए गए पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों, पुलिस चौकियों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने सभी कर्मचारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
कसडोल थाना प्रभारी बदले : तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास्तव को रक्षित केंद्र बलौदाबाजार से कसडोल थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रवीण मिंज को कसडोल थाने से हटाकर सिमगा यातायात शाखा प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक नरेश चंद्र दीवान को सिमगा यातायात शाखा से हटाकर कसडोल यातायात शाखा भेजा गया है।
चौकी और थानों में भी नई पदस्थापना : सहायक उप निरीक्षक संजीव सिंह राजपूत को कसडोल थाने से करहीबाजार पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे को रक्षित केंद्र बलौदाबाजार से हथबंद थाना भेजा गया है। प्रधान आरक्षक तिलक साहू को रक्षित केंद्र बलौदाबाजार से पलारी थाना और प्रधान आरक्षक सुरेंद्र वर्मा को भाटापारा शहर थाने से बया पुलिस चौकी भेजा गया है। महिला प्रधान आरक्षक मंजू साहू को निपनिया पुलिस सहायता केंद्र से हटाकर भाटापारा शहर थाना में पदस्थ किया गया है।
आरक्षकों का भी तबादला : इसके अलावा आरक्षक अजय कुमार कुर्रे, सुरेश कुमार गुप्ता, वसंत कुमार कोशिक, मनोज कुमार ब्रम्हे,दीपक कुमार ध्रुव, रूपेश चंद्रवंशी,सुमित स्वरूप मिश्रा,पूरन यादव और संतोष कुमार वर्मा समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों का भी तबादला किया गया है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी तबादला किए गए अधिकारी-कर्मचारियों को बिना देरी अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

बीजापुर@ जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा नक्सली डंप बरामद

Share बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर एके-47 समेत और 76 जिंदा राउंड मिले…बीजापुर,21 …

Leave a Reply