हैदराबाद,11 सितम्बर 2026। तेलंगाना के हैदराबाद जि़ले में स्थित सिकंदराबाद के बोल्लारम स्थित 20वीं बटालियन मद्रास रेजीमेंट से 12 हथियार और 1,800 से अधिक कारतूस चोरी होने के मामले का तेलंगाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में रेजीमेंट के पूर्व हवलदार उप्पुथोला मल्लेश (37) को गिरफ्तार किया है। मल्लेश 30 जून को ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीवी आनंद ने बताया कि पुलिस ने चोरी किए गए सभी 12 हथियार और 1,800 से अधिक कारतूस बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में जब कोई ठोस सुराग नहीं मिला, तो खुफिया एजेंसियों ने करीब 8.5 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। इसके अलावा मोबाइल फॉरेंसिक, सीसीटीवी फुटेज और स्निफर डॉग्स की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान मल्लेश की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस के मुताबिक, उसे 27 से 29 अगस्त के बीच रेजीमेंट परिसर के आसपास रेकी करते हुए देखा गया था। पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद उसने अपने मोबाइल फोन से कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप हिस्ट्री डिलीट कर दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur