Breaking News

अयोध्या@राम मंदिर चढ़ावा मामला : ट्रस्ट ने अब बहुमूल्य आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी,वेबसाइट पर दिखाने की तैयारी

Share

अयोध्या,06 अगस्त 2026। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट अब भविष्य में किसी भी तरह के विवाद या भ्रम से बचने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए बहुमूल्य आभूषणों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। इसके तहत भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा के लॉकर में सुरक्षित रखे आभूषणों की विस्तृत वीडियोग्राफी कराई गई है। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद धनराशि के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित बहुमूल्य आभूषणों के गायब होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। हालांकि ट्रस्ट ने इन आरोपों को पहले ही निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था। अब पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्रस्ट ने सभी आभूषणों का वीडियो रिकॉर्ड तैयार कराया है। पिछले चार दिनों तक चली इस प्रक्रिया के दौरान ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन, हस्ताक्षरी जगदीश आफले, लेखाकार चंदन राय तथा भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषणों समेत अन्य बहुमूल्य उपहारों की अलग-अलग वीडियोग्राफी की गई। साथ ही अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन ने बैंक खातों की भी समीक्षा की।


Share

Check Also

नई दिल्ली@महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा,मेरी जीत के पीछे महिलाएं हीं : सीएम विजय

Share नई दिल्ली,07 सितम्बर 2026 तमिलनाडु के सीएम विजय ने सोमवार को विधानसभा में कहा …

Leave a Reply