Breaking News

अयोध्या@चंपत राय इस्तीफे में 81 लाख बरामदगी का खुलासा

Share


अयोध्या,29 जुलाई 2026। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रामलला के दानपात्र से हुई कथित चढ़ावा चोरी के मामले में नया खुलासा सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का संयुक्त इस्तीफा पत्र सार्वजनिक हुआ है। इस पत्र में दोनों पूर्व पदाधिकारियों ने घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख किया है।पत्र में बताया गया है कि दानपात्र की राशि में हुई गड़बड़ी के बाद आरोपी युवकों और उनके परिवारों से कुल 81 लाख रुपये की राशि वापस लेकर ट्रस्ट में जमा कराई गई थी। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से एसआईटी (विशेष जांच दल) से जांच कराने का अनुरोध भी किया गया था। संयुक्त इस्तीफा पत्र के अनुसार,राम मंदिर के दानपात्र में रखी गई राशि में गड़बड़ी की घटना जून महीने के पहले सप्ताह में सामने आई थी। घटना के बाद जब मीडिया में इससे जुड़ी खबरें सामने आने लगीं तो श्रद्धालुओं के बीच चिंता और असंतोष का माहौल बन गया था। पत्र के मुताबिक,4 जून की रात दानपात्र में जमा चढ़ावे की गिनती के दौरान कुछ युवकों द्वारा धनराशि चोरी किए जाने की जानकारी ट्रस्ट के एक सदस्य को मिली थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। घटना के अगले दिन यानी 5 जून को ट्रस्ट की ओर से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की गई।इसके बाद संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर चोरी की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply