Breaking News

नई दिल्ली@ओडिशा में बाढ़ के हालात…1 लाख लोग हटाए गए,महानदी पर बना हीराकुड बांध लबालब,छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Share

नई दिल्ली,29 जुलाई 2026। देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के उत्तर-पूर्वी जिलों में गहरे दबाव के कारण हुई मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है,जिससे कई इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ आ गई है। जिसके चलते एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार,महानदी पर बने हीराकुड बांध के डिस्चार्ज गेट बंद रखे गए हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश होने से महानदी का जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने समीक्षा बैठक के बाद बताया कि गहरे दबाव के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बालासोर,भद्रक और जाजपुर जिलों के लिए अगले 24 घंटे बेहद नाजुक हैं। क्योनझर, सुंदरगढ़ और संबलपुर को भी संवेदनशील घोषित किया गया है। ह्रष्ठक्र्रस्न, हृष्ठक्रस्न और अग्निशमन सेवाएं राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने स्थिति की निगरानी के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है। बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां पका हुआ भोजन, सूखा राशन और शिशु आहार दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। बालासोर,भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में सभी स्कूल,कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply