Breaking News

मध्यप्रदेश@मध्यप्रदेश में गरमाया मूंग आंदोलन : हजारों किसानों ने डाला डेरा,केंद्र को लिखा गया पत्र

Share

मध्यप्रदेश,29 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश में मूंग की 100 फीसदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नर्मदापुरम से भोपाल तक मार्च करके पहुंचे करीब 2000 किसानों ने राजधानी के सावरकर सेतु के पास डेरा डाल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन में किसान अनाज की बोरियां,बिस्तर और राशन लेकर पहुंचे हैं। पुलिस की तमाम बैरिकेडिंग और सख्ती के बावजूद किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और वे मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने की जिद पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का मुख्य आरोप है कि वर्तमान में तय किया गया खरीद का लक्ष्य बहुत कम है, जिससे बड़ी संख्या में अन्नदाता परेशान हो रहे हैं। किसानों की मांग है कि मूंग की पूरी फसल की खरीद की जाए और ई-टोकन व्यवस्था की दिक्कतों को तुरंत दूर किया जाए या पूरी तरह खत्म किया जाए। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक वे राजधानी में ही डटे रहेंगे और उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
आंदोलन को
लेकर सरकार का रुख

यह पूरा मामला तब गरमाया जब राज्य में इस साल मूंग का बंपर उत्पादन हुआ। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 14 मई से 3 जुलाई के बीच करीब 8.06 लाख मीट्रिक टन मूंग का उत्पादन हुआ है,जबकि केंद्र सरकार ने फिलहाल केवल 4.54 लाख मीट्रिक टन खरीद का ही लक्ष्य तय किया है। मध्य प्रदेश देश के कुल मूंग उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है, यही वजह है कि किसानों का यह मुद्दा राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है।
मंत्रियों के बयान
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने भी केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया है। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मूंग खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 8 लाख मीट्रिक टन करने की मांग की है। इसके अलावा, मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में कृषि मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की तरफ से सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply