Breaking News

जकार्ता@मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया

Share


हमेशा शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला : पीएम मोदी
जकार्ता,08 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण एवं पुनरुद्धार परियोजना का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह मंदिर परिसर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित 10वीं शताब्दी का यह ऐतिहासिक धरोहर स्थल भारत-इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें जीवन में बार-बार भगवान शिव से जुड़े पवित्र स्थलों की सेवा और संरक्षण का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ, जहां हाटकेश्वर महादेव का प्रसिद्ध तीर्थ है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ भी गुजरात में स्थित है और उसके विकास में उन्हें प्रत्यक्ष जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का केंद्र भी काशी विश्वनाथ रहा है, जहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद निरंतर उन्हें मिलता रहा है।


Share

Check Also

अयोध्या@उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगेदिग्विजय सिंह,बोले…भगवान राम मेरे इष्ट देव

Share अयोध्या,08 जुलाई 2026। राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे में कथित …

Leave a Reply