, पीडि़त परिवार को 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि
2023 से राजपुर तहसील में लंबित था मामला, सुशासन तिहार में आवेदन के बाद पुलिस अधीक्षक की पहल से मिली आर्थिक सहायता
-संवाददाता-
बलरामपुर,05 जुलाई 2026(घटती-घटना)। सुशासन तिहार 2026 के दौरान प्राप्त एक लंबित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की पहल से तीन वर्षों से राहत राशि का इंतजार कर रहे एक पीडि़त परिवार को आखिरकार 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि मिल गई। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बलरामपुर से समन्वय स्थापित किया,जिसके बाद तत्काल राहत राशि स्वीकृत कर दी गई। जानकारी के अनुसार,कोटडीह निवासी 19 वर्षीय संजय कुमार ने सुशासन तिहार के माध्यम से आवेदन देकर बताया था कि उनके पिता स्वर्गीय गोपी राम की 23 मार्च 2023 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद चौकी दौरा पुलिस द्वारा पंचनामा,मर्ग इंटीमेशन,पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए थे। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अंतिम जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर सभी दस्तावेजों के साथ राहत राशि के लिए राजपुर तहसील कार्यालय में आवेदन भी जमा किया था,लेकिन लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हें क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिल सकी। सुशासन तिहार के दौरान आवेदन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल मामले की समीक्षा कर कलेक्टर बलरामपुर से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत कराई गई। राशि मिलने के बाद पीडि़त परिवार ने राहत मिलने पर खुशी जताते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, कलेक्टर बलरामपुर तथा चौकी दौरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित समन्वय का उदाहरण मानी जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur