Breaking News

नई दिल्ली@ मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

Share

,कर्नाटक से दूसरी बार बने राज्यसभा सांसद
नई दिल्ली,29 जून 2026 ।
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वे कर्नाटक से लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सोनिया गांधी, जे.पी. नड्डा, हरिवंश, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जनता की आवाज उठाने का भरोसा : शपथ लेने के बाद खरगे ने कहा कि दोबारा राज्यसभा सदस्य बनना उनके लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में वे संसद में जनता की समस्याओं और मुद्दों को पूरी ईमानदारी और मजबूती से उठाते रहेंगे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार : खरगे ने राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन, उपसभापति हरिवंश, कांग्रेस नेतृत्व, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी सांसदों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद दिया। उन्होंने विपक्षी दलों और इंडी गठबंधन के सहयोग की भी सराहना की।
लंबा रहा राजनीतिक सफर : 83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1972 में कर्नाटक विधानसभा से की थी। वे कई बार विधायक, लोकसभा सांसद और केंद्रीय रेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री रह चुके हैं।
उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान, जय हिंद’ के साथ किया।


Share

Check Also

पटना@ बिहार के दरभंगा में जलेश्वर नाथ मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

Share ,गुंबद को नुकसानपटना, 29 जून 2026 । बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना …

Leave a Reply