Breaking News

नई दिल्ली@भारत-पाकिस्तान की महाभिड़ंत आज

Share


14 जून को टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी…

नई दिल्ली,13 जून 2026। 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम खेलने के लिए उतरने वाली है। कल यानि 14 जून को टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत को इस मुकाबले में फेवरेट माना जा सकता है। यह मुकाबला एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं कि यहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज में से किसके पक्ष में रहने वाली है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
एजबेस्टन बर्मिंघम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। यहां की सतह पर अच्छा उछाल और गति होने के कारण बड़े शॉट लगाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। इंग्लैंड की परिस्थिती होने के चलते शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मूवमेंट और स्विंग भी हासिल होती है। स्पिनर का यहां पर रोल कुछ खास नहीं रहता है। हालांकि गेंद पुरानी होने के बाद थोड़ा टर्न और ग्रिप मिल सकता है। महिला क्रिकेट में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 145 है। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े?
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा ही रोमांचक रहते हैं। दोनों देशों में क्रिकेट को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन वर्ल्ड स्टेज पर टीम इंडिया प्रदर्शन बेमिसाल रहता है। अब तक दोनो टीमों के बीच 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से भारत ने 13 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के खाते में महज 3 जीत आई है। आखिरी 5 मैचों में टीम इंडिया ने 4 बार बाजी मारी है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत – हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्तान – फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply