Breaking News

कोलकाता@ममता का आरोप-अभिषेक बनर्जी के आवास का ताला तोड़कर घर में घुसी पुलिस

Share

कोलकाता,13 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास का ताला तोड़कर प्रवेश किया और पूरे घर में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अभूतपूर्व बताया। अभिषेक बनर्जी के पाटुआपाड़ा स्थित आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली। उनके अनुसार,अदालत के निर्देशों के बावजूद इस तरह की कार्रवाई की गई,जिसकी उनकी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। शनिवार तड़के राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस का एक बड़ा दल अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,पुलिस ने काफी देर तक घर के भीतर मौजूद लोगों को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कथित तौर पर ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान भी आवास के बाहर तैनात रहे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक,पुलिस टीम सुबह लगभग 3 बजे के बाद मौके पर पहुंची थी। कई पुलिस वाहनों और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बीच अधिकारियों ने घर में प्रवेश करने की कोशिश की। काफी देर इंतजार के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तलाशी शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं। बताया गया कि पुलिसकर्मी करीब पांच घंटे तक आवास के भीतर रहे और सुबह 8 बजे के बाद वहां से रवाना हुए। उनके जाने के बाद ममता बनर्जी भी वहां से निकल गईं।


Share

Check Also

हैदराबाद@बाप रे! अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूदी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साथ में थी 6 महीने की बच्ची

Share हैदराबाद,13 जून 2026। हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply