Breaking News

थाईलैंड@थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकितियाभा का निधन,3 साल कोमा में रहने के बाद तोड़ा दम

Share


थाईलैंड,12 जून 2026। थाईलैंड के शाही परिवार से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। थाईलैंड की लोकप्रिय राजकुमारी बज्रकितियाभा नरेन्द्रदेब्यावती का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले लगभग 3 वर्षों से कोमा में थीं और लंबे समय से एक गंभीर जानलेवा बीमारी से बहादुरी से जंग लड़ रही थीं। उनके इस असामयिक निधन पर भारत सरकार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बैंकॉक में स्थित भारतीय दूतावास ने थाई शाही परिवार और वहां की आम जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि दुख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में भारत के नागरिकों की संवेदनाएं थाईलैंड के राजा,पूरे शाही परिवार और वहां के देशवासियों के साथ हैं। दूतावास ने सामाजिक सेवा, लोक कल्याण और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में राजकुमारी द्वारा दिए गए ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया।


Share

Check Also

भोपाल@इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत

Share भोपाल,12 जून 2026। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ …

Leave a Reply