Breaking News

भोपाल@इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत

Share


भोपाल,12 जून 2026। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह (29) की मौत हो गई। घटना शिप्रा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। शुक्रवार सुबह प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया,जबकि उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, प्रशांत सिंह अपने तीन साथियों के साथ किसी निजी कार्य से देवास आए थे। काम पूरा करने के बाद वे कार से इंदौर लौट रहे थे। रास्ते में शिप्रा क्षेत्र के पास उन्होंने वाहन रोका। इसी दौरान जब प्रशांत कार में वापस बैठने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। साथी उन्हें तत्काल अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता,प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अस्पताल पहुंच गए। देर रात पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply