Breaking News

नई दिल्ली@ओमान तट हमले पर राहुल गांधी का बड़ा हमला,मोदी सरकार पर उठाए सवाल…

Share

नई दिल्ली,12 जून 2026। ओमान तट के रणनीतिक खाड़ी क्षेत्र में भारतीय चालक दल (क्रू) वाले तीन कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए हमलों के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे को लेकर अब घरेलू सियासत भी पूरी तरह गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरकार की विदेश नीति और सुरक्षा रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की इस तरह हुई मौतों पर केंद्र सरकार अपनी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी से किसी भी कीमत पर बच नहीं सकती है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय क्रू की मौजूदगी वाले तीन कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी नौसेना द्वारा की गई आक्रामक सैन्य कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सीधे प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में महज तीन दिनों के भीतर तीन अलग-अलग व्यापारिक जहाजों पर अमेरिकी सेना द्वारा हमले किए गए।


Share

Check Also

भोपाल@इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत

Share भोपाल,12 जून 2026। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ …

Leave a Reply