Breaking News

कोलकाता@पश्चिम बंगाल में विभागों का बंटवारा….

Share


शुभेंदु ने संभाला गृह,भूमि व ऊर्जा,स्वपन दासगुप्ता को वित्त,अग्निमित्रा को शहरी विकास
कोलकाता,10 जून 2026। पश्चिम बंगाल की नई सरकार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिपरिषद के बीच विभागों का विस्तृत बंटवारा कर दिया है। राज्य सरकार के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री ने कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागों के आवंटन के साथ ही नई सरकार का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह एवं पर्वतीय मामले विभाग, भूमि एवं भूमि सुधार तथा शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग,विद्युत विभाग, सूचना एवं संस्कृति विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग सहित वे सभी विभाग अपने पास रखे हैं, जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार की आंतरिक सुरक्षा, प्रशासनिक नियंत्रण और भूमि संबंधी नीतियों पर मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी रहेगी। निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग तथा जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग का प्रभार दिया गया है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विपणन विभाग का मंत्री बनाया गया है। खुदिराम टुडू को जनजातीय विकास विभाग, अल्पसंख्यक मामले विभाग तथा मदरसा शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। अग्निमित्रा पॉल को शहरी विकास एवं नगर मामलों के विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, दीपक बर्मन को स्कूल शिक्षा विभाग, आवास विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग एवं वस्त्र विभाग का प्रभार दिया गया है। तापस राय को उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग, सार्वजनिक उपक्रम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग तथा गैर-पारंपरिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. शंकर घोष को संसदीय कार्य विभाग और पर्यटन विभाग सौंपा गया है।


Share

Check Also

भोपाल@इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत

Share भोपाल,12 जून 2026। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ …

Leave a Reply