Breaking News

नई दिल्ली@पहले हनी ट्रैप,फिर फर्जी सुसाइड नोट…व्यापारी से ऐंठे 2.77 करोड़,यूथ कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली,09 जून 2026। कर्नाटक के मंगलुरु जिले में हनी ट्रैप और जबरन वसूली मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने कथित हनी-ट्रैप और जबरन वसूली रैकेट के मामले में यूथ कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी निजाम और उसके साथी जितेश को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट ने कथित तौर पर लगभग दो साल में एक बड़े व्यापारी से 2.77 करोड़ रुपये वसूले थे। उर्वा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, जितेश ने कथित तौर पर 2024 में व्यापारी को हनी-ट्रैप में फंसाया और बाद में अश्लील तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया। उस पर आरोप है कि उसने पीडि़त के परिवार के सामने ये तस्वीरें और वीडियो उजागर करने की धमकी दी और शुरुआत में 35 लाख रुपये की मांग की। पुलिस की जांच से पता चला कि बिजनेसमैन ने मदद के लिए यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी निजाम से संपर्क किया था। हालांकि, जांचकर्ताओं का आरोप है कि बाद में निजाम भी जितेश के साथ मिलकर जबरन वसूली के इस खेल में शामिल हो गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सरकार ने कोयला एक्सचेंज स्थापित करने के लिए जारी किए नियम

Share नई दिल्ली,09 जून 2026। सरकार ने देश में कोयला कारोबार व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, …

Leave a Reply