Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में प्रोफेसर की हत्या के मामले में पुलिस ने बंगाल के दंपति को किया गिरफ्तार

Share


नई दिल्ली,07 जून 2026। दिल्ली पुलिस को दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। यह दंपति संपत्ति विवाद के चलते पॉल की हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए बर्धमान से लगभग 1,400 किलोमीटर की यात्रा करके आए थे। पॉल गत 3 जून को वसुधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट्स में मृत मिली थीं। शिवाजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर पॉल साल 2022 में अपने पति से अलग होने के बाद से सत्यम अपार्टमेंट्स स्थित अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनके पति अब बेंगलुरु में रहते हैं। पुलिस जांच में पता चला कि बुधवार को दोपहर करीब 3ः20 बजे 2 नकाबपोश व्यक्ति पॉल के घर में घुसे थे और लगभग आधे घंटे बाद बाहर निकल गए। उसके आधार पर ही पुलिस ने छानबीन करते हुए दंपति को दबोचा है। पुलिस को घर में लूटपाट का कोई सबूत नहीं मिला क्योंकि गहने और नकदी को छुआ तक नहीं गया था। जबरन घुसने का भी कोई निशान नहीं था, जिससे संकेत मिलता है कि पॉल ने शायद अपने हत्यारों को अंदर आने दिया होगा। संदिग्धों को छोडऩे वाले टैक्सी के चालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे इस हत्या में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सकेगा। पुलिस अब दंपति से पूछताछ कर रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply