Breaking News

नई दिल्ली@सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की अंतिम तारीख बढ़ी

Share


अब स्टूडेंट्स 7 जून तक अप्लाई कर सकेंगे
नई दिल्ली,06 जून 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के रिवैल्यूएशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 6 जून थी,जिसे छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए अब 7 जून (मध्यरात्रि) तक बढ़ा दिया गया है। बोर्ड ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की। सीबीएसई ने बताया कि 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय और सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस साल,दो जून से शुरू हुए पोर्टल पर कई छात्रों ने लॉगइन और आवेदन प्रक्रिया में समस्याओं की शिकायत की थी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र किसी भी परेशानी की स्थिति में सीधे मैसेज करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई के अनुसार, अब तक कुल 70,433 छात्रों ने रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है। इसमें 7,314 आवेदन अंकों के सत्यापन और 63,119 आवेदन पुनर्मूल्यांकन के लिए किए गए हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@बंगाल को एक लाख करोड़ की सौगात…दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन समेत 61 नई रेल परियोजनाओं का ऐलान

Share कोलकाता,06 जून 2026। पश्चिम बंगाल में रेल बुनियादी ढांचे को नई गति देने के …

Leave a Reply