Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Share


शिक्षा मंत्री ने 5 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो शनिवार को फिर प्रदर्शनः अभिजीत दीपके


नई दिल्ली,06 जून 2026। नीट पेपर लीक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी,यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें,नहीं तो अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे।
सीजेआई को जंतर-मंतर पर शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति मिली थी, लेकिन करीब 3 बजे ही अभिजीत और सोनम वांगचुक धरनास्थल से रवाना हो गए थे। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। अभिजीत सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे थे। यहां अभिजीत अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे थे।
मंत्री के इस्तीफे के
लिए 5 दिन की समय सीमा

अभिजीत ने कहा…कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने धमेंद्र को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है,तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।
एनसीपी(एसपी) के महासचिव रोहित पवार का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन,कहा…युवाओं का गुस्सा बढ़ रहा : एनसीपी(एसपी)के महासचिव रोहित पवार ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को अपना समर्थन दिया। यह आंदोलन नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में हुई कथित गड़बडि़यों के खिलाफ किया जा रहा है। पवार ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन को मिल रहा भारी समर्थन यह दिखाता है कि देश के युवाओं में केंद्र सरकार की नीतियों और मुख्य परीक्षाओं में हुई कथित लापरवाही को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
सोनम वांगचुक प्रदर्शन में शामिल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनके साथ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे। आशुतोष आईआईटी कानपुर से पास आउट हैं। वे पिछले साल लंदन से भारत लौटे हैं।
1000+ पुलिसकर्मी, दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, मुख्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी।
कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान 6 लोग हिरासत में
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शन के समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव हो सकता है। इसी के चलते कुछ लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया।
जंतर-मंतर पर हाई-वोल्टेज
ड्रामा : ‘हिट’ लेकर पहुंचा शख्स

प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर उस वक्त अजीबोगरीब और तनावपूर्ण स्थिति बन गई,जब एक अज्ञात शख्स ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध में हाथ में ‘हिट’ (कॉकरोच मारने वाला स्प्रे) लेकर पहुंच गया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखते हुए वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा घेरे ने मुस्तैदी दिखाई और उस शख्स को तुरंत प्रदर्शन वाली जगह से खदेड़कर बाहर कर दिया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की अंतिम तारीख बढ़ी

Share अब स्टूडेंट्स 7 जून तक अप्लाई कर सकेंगेनई दिल्ली,06 जून 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा …

Leave a Reply