Breaking News

नई दिल्ली@मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा…

Share


आदिवासी गांव पर हमले में तीन की मौत
नई दिल्ली,05 जून 2026। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई। अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक आदिवासी बहुल गांव पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हमले के दौरान कई मकानों को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, हथियारबंद लोगों के एक समूह ने लोइबोल खुल्लेन गांव पर अचानक हमला कर दिया। हमले के जवाब में वहां मौजूद दूसरे सशस्त्र समूह ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग में तीन ग्रामीणों की जान चली गई। मृतकों की पहचान लेतखोंगाम हाओकिप, उनकी पत्नी टिनमैरी हाओकिप और जांगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है। गोलीबारी के दौरान ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर आसपास के जंगलों की ओर भाग गए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply