Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर में कॉलोनाइजर ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा

Share


4 निर्माणाधीन मकान और बाउंड्रीवॉल जमींदोज,बिजली पोल भी उखाड़े,निगम-कमिश्नर ने दिए एक्शन के निर्देश
बिलासपुर,02 जून 2026। बिलासपुर में कॉलोनाइजर ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर दिया। अब निगम कमिश्नर ने अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ सख्ती दिखाई है। शहर के दो अलग-अलग बड़े प्रोजेक्ट्स पर निगम ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त किया है। साथ ही अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। नगर निगम के जोन क्रमांक-1 पर सकरी क्षेत्र के सैदा रोड पर कालोनाइजर अनूप चड्ढा ने बिना अनुमति के करीब 3 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग कराया जा रहा था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम से बिना ले-आउट पास कराए कॉलोनी भी विकसित की जा रही थी। इसी तरह उसलापुर स्थित साईं मंगलम के पास भी शिवराज सिंह भी करीब 2 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर रहा था। जबकि, नगर निगम ने इस तरह अवैध प्लाटिंग करने वालों को सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
कॉलोनाइजर के खिलाफ निगम की सख्ती : नगर निगम प्रशासन ने इस तरह अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। प्रशासन की टीम ने इस कॉलोनी में बिछाई गई अवैध सड़कों को उखाड़ दिया। इसके साथ ही भूखंडों की मार्किंग के लिए खड़े किए गए बिजली के पोलों को भी निगम की टीम ने जब्त कर हटा दिया। निगम ने दूसरी बड़ी कार्रवाई ग्राम उसलापुर स्थित साईं मंगलम के पास की। यहां कॉलोनाइजर ने अवैध रूप से निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया था। निगम के दस्ते ने यहां त्वरित कार्रवाई करते हुए बनाई गई सड़कों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही मौके पर बन रहे 4 अवैध निर्माणाधीन मकानों को भी तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी अनुपम तिवारी, जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, सहायक भवन अधिकारी आशीष पाण्डेय, उप अभियंता राघवेन्द्र सिंह राजपूत, उप अभियंता जुगल किशोर सिंह,उप अभियंता जोन क्रमांक-1 हितेश मक्कड़ समेत निगम व पुलिस की टीम मौजूद रही।
सरकारी जमीन से कब्जा हटा गया
अवैध प्लाटिंग के अलावा निगम ने सकरी क्षेत्र में ही सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की। यहां संजय भार्गव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान और पक्की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर लिया गया था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवॉल और मकान को पूरी तरह ढहा दिया और सरकारी जमीन को अपने नियंत्रण में ले लिया।
निगम कमिश्नर का
दावा-जारी रहेगा अभियान

शहर में बिना किसी स्वीकृत योजना, ले-आउट और आवश्यक अनुमतियों के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों से मास्टर प्लान और सुनियोजित विकास पर बाधा उत्पन्न होती है। यही वजह है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की कॉलोनियां भविष्य में यहां प्लॉट खरीदने वाले आम नागरिकों के लिए भी बड़ी मुसीबत बनती हैं। ऐसी जगहों पर आगे चलकर सड़क, पानी, बिजली, ड्रेनेज जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को लेकर गंभीर संकट खड़ा होता है।


Share

Check Also

लखनपुर,@लखनपुर ब्लॉक के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण

Share -संवाददाता-लखनपुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर ब्लॉक के जमगवां कुन्नी एवं अरगोती हाई स्कूल में …

Leave a Reply