Breaking News

नई दिल्ली@जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति माशाटाइल से की मुलाकात

Share

नई दिल्ली,02 जून 2026। विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति शिपोकसा पॉलस माशाटाइल से मुलाकात की। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल और भारतीय पक्ष के बीच दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), डिजिटल अवसंरचना तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। विदेशमंत्री ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए साझेदारी को और गहरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की मजबूत प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापार, निवेश, डिजिटल और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में दोनों देशों के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।


Share

Check Also

वडोदरा@वडोदरा के वरिष्ठ भाजपा विधायक योगेश पटेल का निधन,8 बार रहे विधायक

Share वडोदरा,02 जून 2026। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता …

Leave a Reply