Breaking News

नई दिल्ली@ गाजीपुर घटना में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और घटना की उच्चस्तरीय जांच हो : राहुल गांधी

Share


नई दिल्ली,25 अप्रैल 2026 ।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला के साथ बलात्कार और हत्या मामले में राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, पीडि़त परिवार को सुरक्षा और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाथरस, कठुआ, उन्नाव और अब गाजीपुर की घटनाओं को एक पैटर्न बताते हुए कहा कि हर बार पीडि़ता दलित, पिछड़ी, आदिवासी या गरीब होती है और अपराधियों को संरक्षण मिलता है। उन्होंने मणिपुर की घटना का भी उल्लेख किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सत्ता हर बार चुप रहती है और जिनसे बोलने की उम्मीद होती है, वे मौन रहते हैं। जिस देश में माता-पिता को अपनी बेटी की एफआईआर लिखवाने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply