Breaking News

बलरामपुर@ मोटरसाइकिल चोरी और आगजनी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share


बलरामपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी एवं आगजनी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जय सिंह (36 वर्ष) निवासी चिलमा, थाना राजपुर ने 21 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 30 ष्ट 2167 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के आंगन से चोरी कर लिया। बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से वाहन में आग लगा दी गई। मामले में अपराध दर्ज कर राजपुर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान तथा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने अजय कुमार चेरवा (23 वर्ष) निवासी भेंडरी, थाना पस्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जली हुई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) एवं 326(एफ) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply